कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में नवविवाहिता ने घरेलू कलह के चलते की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस जांच में जुटी

पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।गजनेर थाना क्षेत्र के जलालपुर नागिन गांव में शनिवार को एक नवविवाहिता ने घरेलू कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और जांच पड़ताल में जुट गई है।मृतका की पहचान ललित संखवार की 24 वर्षीय पत्नी रिंकी देवी के रूप में हुई है।रिंकी की शादी करीब एक वर्ष पूर्व ललित से हुई थी।मृतका का मायका रसूलाबाद थाना क्षेत्र के भवनपुर गांव में है।शनिवार को रिंकी ने पारिवारिक कलह के चलते फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।फोरेंसिक टीम को सूचना भेजी गई।सूचना मिलने पर फोरेंसिक टीम ने मौके से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि प्राथमिक छानबीन में पारिवारिक कलह मृत्यु का कारण सामने आया है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।मृतका के मायके पक्ष को सूचना भेजी गई है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button