सिकंदरा में भारतीय स्टेट बैंक में दिनदहाड़े तीन लाख की चोरी
कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से शुक्रवार को करवा चौथ के अवसर पर दिनदहाड़े 3 लाख रुपए की कैश चोरी का मामला सामने आया है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लंच ब्रेक के दौरान बैंक कर्मचारियों ने नोटों से भरा एक बैग काउंटर पर ही छोड़ दिया था

- लंच के दौरान नोटों से भरा बैग लेकर नाबालिक फरार
- पुलिस प्रशासन में हड़कंप
- कस्बे में फैली सनसनी
- पुलिस बोली आरोपी जल्द होगा गिरफ्त में
पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा कस्बा स्थित भारतीय स्टेट बैंक शाखा से शुक्रवार को करवा चौथ के अवसर पर दिनदहाड़े 3 लाख रुपए की कैश चोरी का मामला सामने आया है।प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक लंच ब्रेक के दौरान बैंक कर्मचारियों ने नोटों से भरा एक बैग काउंटर पर ही छोड़ दिया था।इसी का फायदा उठाकर एक नाबालिक चोर बैग लेकर स्कूटी से रफूचक्कर हो गया।दिनदहाड़े हुई इस चोरी की वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय,पुलिस क्षेत्राधिकारी समेत कई थानों की फोर्स मौके पर पहुंची।पुलिस ने बैंक परिसर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले।अपर पुलिस अधीक्षक राजेश पांडेय ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि यह चोरी योजनाबद्ध तरीके से की गई थी।पुलिस ने संदिग्ध व्यक्तियों की तलाश शुरू कर दी है और जल्द आरोपियों की गिरफ्तारी की बात कही है।वहीं बैंक प्रबंधन से भी सुरक्षा व्यवस्था को लेकर जवाब मांगा है।स्थानीय व्यापारियों ने भी इस घटना पर चिंता जताई है और बाजार में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।



