उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

अपराध नियंत्रण की दिशा में भोगनीपुर पुलिस की बड़ी कार्यवाही

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे तथा अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है

Story Highlights
  • भारी मात्रा में अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामद,आरोपी गिरफ्तार

पुखरायां।पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलाशे तथा अवैध विस्फोटक पदार्थ बरामदगी हेतु थाना भोगनीपुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने करवा चौथ के अवसर पर शुक्रवार को मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक आरोपी को कुल 12 किलो 400 ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया है।आरोपी के खिलाफ विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कार्यवाही की गई है।आरोपी की पहचान इंद्रा नगर कस्बा पुखरायां निवासी दिनेश पाल के रूप में हुई है।शुक्रवार को चौकी प्रभारी पुखरायां शोभित कटियार की टीम ने मुखबिर की खास सूचना पर आरोपी दिनेश पाल को कुल मात्रा 12 किलो 400 ग्राम अवैध विस्फोटक पदार्थ के साथ गिरफ्तार कर लिया।इनमें 83 डिब्बी फूलझरी,चटाई पटाका 7 पैकेट,माचिस पटाका 4 डिब्बा, चकरी बड़ी 1 डिब्बा,छोटी चकरी 4 डिब्बा,अनार छोटे बड़े 9 डिब्बा,महताब देशी 165 पीस व पटाका कुल 78 पैकेट शामिल हैं।प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र बहादुर सिंह ने बताया कि यह कार्यवाही अवैध विस्फोटक पदार्थ के अवैध भंडारण बिक्री की रोकथाम के लिए की गई है।आरोपी के विरुद्ध विस्फोटक अधिनियम 1884 के तहत कार्यवाही की गई है।

Related Articles

AD
Back to top button