लोकनायक जयप्रकाश नारायण की जयंती पर समाजवादी पार्टी कार्यालय कानपुर देहात में संगोष्ठी, समाजवाद के मूल्यों पर ज़ोर
जिलाध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा के नेतृत्व में पार्टी कार्यकर्ताओं ने दी श्रद्धांजलि, वर्तमान व्यवस्था पर उठाए सवाल

कानपुर देहात: लोकनायक जयप्रकाश नारायण जी की जयंती के अवसर पर शनिवार को समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय, कानपुर देहात में एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने लोकनायक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके समाजवादी विचारों को याद किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष अरुण कुमार बबलू राजा ने जयप्रकाश नारायण के त्याग और संघर्ष भरे जीवन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि जेपी ने देश में लोकतंत्र की रक्षा के लिए आजीवन संघर्ष किया और समाजवाद के मूल्यों को स्थापित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जेपी के आदर्शों पर चलते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और अधिकार पहुंचाने के लिए संघर्ष करने का आह्वान किया।
इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष श्री शिशुपाल पाल यादव, जिला अध्यक्ष मजदूर सभा चौधरी सरनाम सिंह यादव, अमर सिंह पाल, शेखू खान और सैनिक प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष बृजमोहन फौजी ने भी अपने विचार व्यक्त किए। वक्ताओं ने कहा कि वर्तमान समय में लोकनायक के आदर्शों और सिद्धांतों की प्रासंगिकता और भी बढ़ गई है, जब देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को चुनौती दी जा रही है।
कार्यक्रम के व्यवस्थापक इंजीनियर राम अवतार यादव, ब्लॉक अध्यक्ष मलासा धीरज संखवार, प्रदेश सचिव बबलू संखवार, जिला महासचिव सुभाष संखवार, कल्लू प्रधान, जिला सचिव सुरेश सक्सेना, जिला अध्यक्ष बाबा साहब वाहिनी विमल शंखवार, जिला कार्यालय प्रभारी सुनील शर्मा ‘मास्टर साहब’ सहित राष्ट्रीय उपाध्यक्ष परमानंद यादव, इंजीनियर संजय नेता, गंगा यादव, अजय यादव, विनय यादव आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे। सभी ने संकल्प लिया कि वे जयप्रकाश नारायण के बताए रास्ते पर चलकर समाजवादी आंदोलन को और मजबूत करेंगे और वंचितों के हक की लड़ाई लड़ते रहेंगे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात : अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत



