उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सचिवों ने बीडीओ को सौंपा ज्ञापन

हाथों में काली पट्टी बांधकर जताया विरोध बोले यह अव्यावहारिक

राजपुर। ऑनलाइन हाजिरी और गैर विभागीय कार्यों को न करवाने की मांग को लेकर आज शुक्रवार को राजपुर में ग्राम पंचायत अधिकारी ग्राम विकास अधिकारी समन्वय समिति प्रांतीय नेतृत्व के आवाहन पर खंड विकास अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया।खंड विकास अधिकारी हरगोविंद गुप्ता के माध्यम से मुख्यमंत्री और उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव को भेजे गए ज्ञापन में सचिवों ने मांग करते हुए कहा कि एक दिसंबर से लागू की गई समस्त जनपदों में ऑनलाइन उपस्थिति प्रणाली को वापस लिया जाए।मूल विभागीय दायित्वों के अतिरिक्त अन्य विभाग के कार्यों को न करवाया जाए।

बताते चलें कि समूचे उत्तर प्रदेश में ग्राम सचिव ऑनलाइन हाजिरी के सरकारी आदेश का लगातार विरोध कर रहे हैं।इसी क्रम में गुरुवार को राजपुर विकासखंड में तैनात सचिवों ने ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में हाथों में काली पट्टी बांधकर ब्लॉक मुख्यालय पर प्रदर्शन किया।सचिवों का कहना है कि ऑनलाइन हाजिरी की व्यवस्था उन्हें एक ग्राम पंचायत से बांधने का कार्य कर रही है जबकि उनके पास कई ग्राम पंचायतों की जिम्मेदारी है।

इससे शासकीय कार्यों में बाधा उत्पन्न होगी।ग्राम विकास अधिकारी जिज्ञासु मिश्रा ने इस ऑनलाइन उपस्थित को अव्यावहारिक बताया।अन्य ग्राम सचिवों ने भी इसे व्यवस्था में अव्यवस्था पैदा करने वाला बताया।शुक्रवार को सचिवों ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव को संबोधित ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को सौंपा।इस मौके पर विपिन यादव,धर्मेंद्र सिंह,जिज्ञासु मिश्रा,शिवकुमार शर्मा,चंद्रपॉल सिंह,अंकित सचान,कीर्ति गुप्ता,आशीष पटेल,दीपक सिंह आदि ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: पुलिस अधिकारियों ने की जन-सुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button