उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : शिवली में तेज रप्तार ट्रैक्टर ने बाइक में मारी टक्कर,तीन घायल

दो की हालत गंभीर, घायलों को भेजा गया अस्पताल

कानपुर देहात के शिवली कस्बे में शुक्रवार दोपहर एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने बाइक में जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में बाइक सवार तीन युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों में दो युवकों को प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर किया गया है।

कानपुर नगर के चौबेपुर थाना क्षेत्र के विकरु गांव निवासी आयाद अपने दो साथियों अहसान और नफीस के साथ बाइक से पेट्रोल डलवाने जा रहे थे।शिवली कस्बे में निरंकारी भवन के सामने एक तेज रप्तार ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में तीनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को उपचार के लिए शिवली सीएचसी पहुंचाया।

जहां मौजूद चिकित्सक ने आयाद और अहसान की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें प्राथमिक उपचार के पश्चात कानपुर हैलट रेफर कर दिया।प्रभारी निरीक्षक प्रवीण कुमार ने बताया कि घायलों को अस्पताल भेजा गया है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात : रनियां पुलिस ने चलाया ‘मिशन शक्ति’ अभियान, छात्राओं और महिलाओं को सुरक्षा के गुर सिखाए

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button