कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

युवक अवैध तमंचा कारतूस संग भेजा गया जेल

अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे के लिए जनपद कानपुर देहात में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को एक अदद अवैध देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

Story Highlights
  • थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मुखबिर की सूचना पर एक युवक को अवैध देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस संग भेजा जेल

पुखरायां। अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम व खुलासे के लिए जनपद कानपुर देहात में चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में कार्यवाही करते हुए थाना भोगनीपुर पुलिस ने गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर एक युवक को एक अदद अवैध देशी तमंचा मय जिंदा कारतूस समेत गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही की है।

बताते चलें कि लोकसभा चुनाव को लेकर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात में पुलिस का धरपकड़ अभियान जारी है।इसी क्रम में थाना भोगनीपुर पुलिस ने कार्यवाही करते हुए गुरुवार रात्रि मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर थाना क्षेत्र के पुरैनी निवासी विक्रम सिंह उर्फ बाचू को एक अदद अवैध देशी तमंचा 315 बोर मय जिंदा कारतूस समेत पुरैनी मोड़ रेलवे क्रॉसिंग के पास धर दबोचा।आरोपी के विरुद्ध आर्म्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर न्यायालय भेजा गया है।इंस्पेक्टर जीतेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी को न्यायालय भेजा गया है।

Related Articles

AD
Back to top button