कानपुर देहात के डीएम और सीडीओ का सम्मान, राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उत्कृष्ट कार्य के लिए दिया प्रशंसा पत्र
आंगनबाड़ी केंद्रों को बेहतर बनाने और स्वास्थ्य योजनाओं को जमीन पर उतारने का मिला इनाम

कानपुर देहात: राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने आज कानपुर देहात के जिलाधिकारी कपिल सिंह और मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) लक्ष्मी एन. को उनके उत्कृष्ट कार्यों के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया। यह सम्मान छत्रपति शाहूजी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर के 40वें दीक्षांत समारोह के दौरान दिया गया।
राज्यपाल ने जिले में आंगनबाड़ी केंद्रों को संसाधन संपन्न बनाने और उन्हें आवश्यक किट उपलब्ध कराने के लिए जिला प्रशासन की सराहना की। इसके अलावा, स्कूली छात्राओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाव के लिए मुफ्त एचपीवी टीकाकरण कराने के प्रयास की भी प्रशंसा की गई।
प्रशंसा पत्र में कहा गया है कि कानपुर देहात में सरकारी योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय पर और प्रभावी ढंग से पहुंचाने में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया गया है। राज्यपाल ने जिलाधिकारी और सीडीओ के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि यह प्रशंसा पत्र पूरे जिला प्रशासन के लिए प्रेरणा का काम करेगा और उन्हें जन कल्याण के कार्यों को और भी लगन से करने के लिए प्रेरित करेगा।
read this:कक्षा एक और दो के लिए आई एनसीईआरटी आधारित आनंदमय गणित



