उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: क्राइम रिमाइंडर, पढ़े कब क्या हुआ, कितने को दबोचा!

एमपी तक जुड़े अपराध के तार, मंगलपुर पुलिस ने दबोचा शातिर, जिले भर में 11 पर पुलिस का कड़ा प्रहार

कानपुर देहात। जनपद में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को चुस्त-दुरुस्त रखने के लिए पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में पुलिस लगातार एक्शन मोड में है। इसी कड़ी में 12 दिसंबर को पुलिस ने दोहरी सफलता हासिल की। जहां एक तरफ मंगलपुर पुलिस ने मध्य प्रदेश के एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा, वहीं दूसरी तरफ जिले के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में शांति व्यवस्था भंग करने की आशंका के चलते 11 लोगों के खिलाफ निरोधात्मक कार्रवाई की गई है।

 

मंगलपुर थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मुकदमा अपराध संख्या 434/25 में वांछित चल रहे अभियुक्त को धर दबोचा। पकड़ा गया आरोपी निगम यादव पुत्र अखिलेश यादव उत्तर प्रदेश का नहीं बल्कि मध्य प्रदेश के जनपद टीकमगढ़ का रहने वाला है। वह थाना पृथ्वीपुर निवाड़ी के ग्राम गोबा का निवासी है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 308(35), 351(3) और 317(2) के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय के समक्ष पेश करते हुए विधिक कार्रवाई पूरी की। मध्य प्रदेश के अपराधी की गिरफ्तारी को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है।

 

इसके अलावा जनपद में शांति व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस ने सघन अभियान चलाया। इस दौरान कुल 11 अराजक तत्वों के खिलाफ धारा 170, 126 और 135 बीएनएसएस के तहत चालान किया गया। पुलिस की इस कार्रवाई में अकबरपुर, रनियां, राजपुर, डेरापुर और रसूलाबाद थाना पुलिस ने दो-दो व्यक्तियों के खिलाफ कार्रवाई की, जबकि शिवली थाना पुलिस ने एक व्यक्ति का चालान किया। पुलिस अधीक्षक ने साफ किया है कि जनपद में माहौल खराब करने वालों के खिलाफ इसी तरह सख्ती जारी रहेगी।

Related Articles

AD
Back to top button