कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गजनेर में युवक को बंधक बनाकर पीटा,पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने दर्ज की रिपोर्ट

आरोपी हिरासत में, नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

कानपुर देहात के गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव में एक युवक को बेरहमी से पीटे जाने का मामला सामने आया है।दबंगों ने युवक को राह चलते रोका,गाली गलौज की फिर लाठी डंडों से बुरी तरह पीटा।इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए नामजद आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

जानकारी के मुताबिक घटना गुरुवार दोपहर करीब 2.30 बजे हुई।पीड़ित युवक अपने घर से किसी काम से निकला था।रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे नफीस अली,सतार अली,नसीम अली और मुबारक ने उन्हें रोक लिया।आरोपियों ने बिना किसी स्पष्ट कारण के उसके साथ अभद्रता शुरू कर दी।जब युवक ने गाली गलौज का विरोध किया तो आरोपी आग बबूला हो गए।उन्होंने युवक को पकड़कर एक स्थान पर बांध दिया और जमीन पर गिराकर लाठी डंडों से बेरहमी से पीटा।

इस बीच जब कुछ ग्रामीण बीचबचाव करने के लिए पहुंचे तो दबंगों ने उन्हें भी जान से मारने की धमकी देते हुए भगा दिया।घटना के बाद घायल युवक थाने पहुंचा और आरोपियों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई।पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया।थाना प्रभारी गजनेर सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर नामजद आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है।नियमानुसार विधिक कार्यवाही की जा रही है।

 


ये भी पढ़े-  टीबी मुक्त भारत अभियान 2 के तहत महाविद्यालय में विद्यार्थियों को दिया प्रशिक्षण 


 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button