उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम

सीएचसी झींझक से जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में तोड़ा दम।

कानपुर देहात के झींझक चौकी क्षेत्र के पिपरी पतराहार में एक 12 वर्षीय किशोरी की संदिग्ध परिस्थितियों में तबियत बिगड़ने के बाद मौत हो गई।मृतका की पहचान आयुषी के रूप में हुई है।परिजनों ने आयुषी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झींझक में भर्ती कराया।जहां मौजूद चिकित्सक ने गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में किशोरी ने दम तोड़ दिया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।जानकारी के मुताबिक पिपरी पतराहार निवासी शैलेन्द्र कुमार की पुत्री आयुषी की गुरुवार शाम अचानक तबियत बिगड़ गई।परिजन उसे तत्काल उपचार के लिए झींझक सीएचसी ले गए।जहां मौजूद चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार के पश्चात आयुषी को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल ले जाते समय रास्ते में आयुषी की मौत हो गई।जिला अस्पताल में डॉक्टर जे पी सिंह ने बताया कि आयुषी को उसके चाचा सोनू ने अस्पताल में भर्ती कराया था।पूछने पर सोनू ने बताया कि आयुषी ने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया है।जिससे उसकी तबियत बिगड़ गई थी।मृतका की मां पूनम ने बताया कि वह चार दिन पहले अपने मायके झींझक आ गई थीं।आयुषी अपने चाचा सोनू,चाची शिखा और बाबा गजोधर प्रसाद के साथ घर पर रह रही थी।

पूनम ने घटना की सूचना थाना मंगलपुर पुलिस को दी।सूचना मिलते ही चौकी प्रभारी झींझक उमेश शर्मा ने पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।जिसके बाद शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।


ये भी पढ़े-   कानपुर देहात: एसपी ने परखी रिक्रूट आरक्षियों की कदमताल, रिहर्सल परेड में दिखा अनुशासन का जज्बा


 

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button