कानपुर देहात में हार्ट अटैक से शिक्षामित्र की मौत,परिजनों में मचा कोहराम
शिक्षा जगत में शोक की लहर, आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल ने जताया शोक

पुखरायां: मलासा विकास खण्ड के कंपोजिट विद्यालय सरौटा प्रथम में कार्यरत शिक्षामित्र बाबू सिंह की गुरुवार की शाम अचानक हृदय गति रुक जाने(हार्ट अटैक) से अचानक मृत्यु हो गई ।परिजनों ने बताया कि मृतक बाबू सिंह अपने नियत समय से विद्यालय जाते थे।दो तीन दिन से वो काफी परेशान नजर आ रहे थे।रात में सो भी नहीं रहे थे।
दस हजार अल्प मानदेय में घर की जरूरतें पूरी न हो पाने से हमेशा परेशान रहते थे।गुरुवार को अचानक से उनके सीने में दर्द हुआ तो पत्नी व उनके बच्चे बाबू सिंह को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पुखरायां पहुंचे। जहां मौजूद चिकित्सक ने परीक्षण उपरांत उन्हें मृत घोषित कर दिया।घटना से परिजनों में कोहराम मच गया।मृतक बाबू सिंह बहुत ही सरल और मृदुभाषी स्वभाव के व्यक्ति थे। उनके आकस्मिक निधन की खबर सुनते ही चिर परिचित व बेसिक शिक्षा परिवार में शोक की लहर छा गई।
मृतक अपने पीछे अपनी पत्नी एक बेटा 12 साल तथा एक पुत्री 15 वर्ष को बिलखता छोड़ गए है।खबर पाकर आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष महेंद्र पाल ने अपने साथियों के साथ पुखरायां अस्पताल पहुंच कर गहरा दुःख प्रकट करते हुए परिजनों को धैर्य बनाए रखने के लिए सांत्वना प्रदान करते हुए कहा कि संगठन हर सम्भव दुःखी परिवार की मदद के लिए तैयार रहेगा
इस मौके पर भारी संख्या में क्षेत्रीय लोग उपस्थिति रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत,परिजनों में मचा कोहराम



