कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: गैर शैक्षणिक कार्यों और रोज नए पोर्टल पर रिपोर्टिंग के बढ़ते दबाव पर शिक्षकों ने जताई चिंता

राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ जिला कार्यकारिणी की हुई बैठक

Story Highlights
  • अकबरपुर ब्लॉक कार्यकारिणी भंग, नवीन पदाधिकारियों का हुआ मनोनयन

कानपुर देहात। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ प्राथमिक संवर्ग की और ब्लॉक कार्यकारिणी की मासिक बैठक बीआरसी अकबरपुर में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में बच्चों के अपार आई डी न बनने पर शिक्षकों को जारी नोटिस का विरोध किया गया। विद्यालय में सफाई कर्मी ने न आने, शिक्षकों पर गैर शैक्षणिक कार्यों, विभिन्न एप जबरदस्ती चलवाने और रोज नए पोर्टल पर रिपोर्टिंग के बढ़ते दबाव पर चिंता जताई गई। जिला अध्यक्ष मनोज कुमार शुक्ला ने कहा कि टीईटी को लेकर संगठन लगातार सरकार से संवाद कर रहा है।

उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा विभागीय टीईटी कराने हेतु निर्देश जारी हो गए हैं आगे भी केंद्र सरकार से अध्यादेश लाकर पूरी तरह से शिक्षकों के हितों को लेकर कार्य करवाया जाएगा। बैठक का संचालन कर रहे जिला संगठन मंत्री अनंत त्रिवेदी ने कहा कि आज प्राप्त हुई समस्याओं का ज्ञापन जल्द ही विभागीय अधिकारियों को सौंपा जाएगा। जिला कार्यकारिणी से पारित प्रस्ताव के आधार पर अकबरपुर कार्यकारिणी को भंग करते हुए नवीन मनोनयन किया गया। जिसमें ब्लॉक अध्यक्ष के पद पर ध्रुव नारायण पांडेय, महामंत्री सुभाष दीक्षित, ब्लॉक अध्यक्ष महिला संगीता दीक्षित और संदलपुर वरिष्ठ उपाध्यक्ष के पद पर अनुराग गुप्ता को मनोनीत किया गया। कार्यकारिणी ने नवीन पदाधिकारियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया।

इस दौरान जिला महामंत्री सुनील कुमार सचान, कार्यकारी अध्यक्ष देवेंद्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महेंद्र कुमार, कोषाध्यक्ष इंद्र कुमार, उपाध्यक्ष संत कुमार दीक्षित, अजय कुमार गुप्ता, देवेंद्र तिवारी, विवेक पाल, गौरव मिश्रा, आभा अवस्थी, मयंक मिश्रा, आलोक गुप्ता, गोपाल मिश्रा, विवेक गुप्ता, स्वाती अवस्थी, प्रतिमा मिश्रा, कंचन कामिनी, स्मृति तिवारी, अंकुर पुरवार, पियूष अग्निहोत्री, देवेश सिंह, समरान खान, अभय दीप मिश्रा, विजयकांत सचान, अरुणेंद्र सिंह, अमित कुमार, अतुल शुक्ला, हरिओम दी, नरेंद्र सिंह, राम जी, अंजू देवी, नीरज गुप्ता आदि उपस्थित रहे।

 

 


ये भी पढे-  कानपुर देहात: राजपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल


 

Related Articles

AD
Back to top button