कानपुर देहात: राजपुर में सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर,भेजा गया जिला अस्पताल
108 एंबुलेंस के कर्मचारियों ने समय पर पहुंचकर घायल को पीएचसी पहुंचाया।

कानपुर देहात के राजपुर थाना क्षेत्र में बीती शनिवार की देर रात सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।घायल बाइक सवार को राजपुर पीएचसी में प्राथमिक उपचार के पश्चात जिला अस्पताल रेफर किया गया है।घायल युवक की पहचान राजपुर थाना क्षेत्र के रसूलपुर गांव निवासी मुकेश कुमार पुत्र रामस्वरूप उम्र करीब 30 वर्ष के रूप में हुई है।
घटना रात करीब 10.30 बजे हुई।घटना के समय मुकेश राजपुर से अपने घर रसूलपुर जा रहे थे तभी रमऊ की तरफ मुड़ने के कुछ देर बाद उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और वह सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना मिलते ही 108 एंबुलेंस मौके पर पहुंची।एंबुलेंस के चालक अनुज और एमटी आनंद कुमार ने घायल मुकेश को सुरक्षित राजपुर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया।
जहां मौजूद चिकित्सक प्रियंक तिवारी ने उनका उपचार किया।हालांकि मुकेश की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। डॉक्टर प्रियंक तिवारी ने बताया कि युवक नशे की हालत में था।थाना प्रभारी सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि घायल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ये भी पढे- एक आदेश, एक समाधान से नहीं सुधरेगी शिक्षा व्यवस्था, जमीनी हकीकत समझकर देने होंगे स्थानीय समाधान



