कानपुर देहात: ग्राम मंगटा में आयोजित शोकसभा में सपा नेता नरेंद्र पाल सिंह मनु ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि
पूर्व प्रधान प्रदीप संखवार की माता जी के निधन पर जताया गहरा शोक, परिजनों को ढांढस बंधाया

कानपुर देहात के सरवन खेड़ा स्थित भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम मंगटा में गुरुवार को एक शोकसभा का आयोजन किया गया। यह आयोजन ग्राम के पूर्व प्रधान प्रदीप संखवार की माता जी के आकस्मिक निधन के पश्चात उनकी त्रियोदशी के अवसर पर रखा गया था। इस दुख की घड़ी में समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और भोगनीपुर विधानसभा क्षेत्र से पूर्व प्रत्याशी नरेंद्र पाल सिंह मनु ने वहां पहुंचकर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं।
दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना
नरेंद्र पाल सिंह मनु ने पूर्व प्रधान प्रदीप संखवार के आवास पर पहुंचकर दिवंगत माता जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए और उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। उन्होंने शोकाकुल परिवार से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया और ईश्वर से प्रार्थना की कि वे दिवंगत आत्मा को अपने चरणों में स्थान दें और परिवार को इस अपार दुख को सहने की शक्ति प्रदान करें। इस दौरान वहां का माहौल काफी गमगीन रहा और सभी ने नम आंखों से माता जी को याद किया।
शोकसभा में इनकी रही उपस्थिति
इस श्रद्धांजलि सभा में क्षेत्र के कई गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि और समाजसेवियों ने हिस्सा लिया। प्रमुख रूप से भीम किशोर संखवार, पूर्व ब्लाक प्रमुख शोभित सोनकर, छोटेलाल संखवार, पूर्व प्रधान ओमप्रकाश सोनकर, मुखिया दुबे, नीरज मिश्रा, अमित शर्मा, रमेश शंखवार और पूर्व प्रधान सुरेन्द्र सिंह उपस्थित रहे।
इसके अलावा शिक्षक मजबूत सिंह, हिमांशु सोनकर, राजेश संखवार, प्रधान घुइयादीन सखवार, प्रदीप शंखवार, अशर्फीलाल संखवार, तारबाबू सखवार, सोनेलाल संखवार, रामराज संखवार, सुशील सखवार, सुनील सखवार, दीपक सोनकर, देवनारायण दिवाकर, प्रधान दीपक कश्यप, राशु, अरविन्द कुशवाहा और भोगनीपुर पूर्व विधायक के प्रतिनिधि सुरेन्द्र सिंह ने भी शामिल होकर अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात: बेटी के जन्मदिवस पर समाजसेवी रजनीश सक्सेना की मानवीय पहल



