कानपुर देहात: जिला न्यायाधीश, जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने किया जेल का संयुक्त निरीक्षण
किशोर बैरक और जेल अस्पताल का बारीकी से लिया गया जायजा।

कानपुर देहात: आज जिला न्यायाधीश रविन्द्र सिंह, जिला अधिकारी, कपिल सिंह, पुलिस अधीक्षक, श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट, रणविजय सिंह, अपर जिला मजिस्ट्रेट (प्रशासन) अमित कुमार द्वारा जिला कारागार, कानपुर देहात का संयुक्त त्रैमासिक निरीक्षण किया गया।
उक्त जनपदीय अधिकारियों द्वारा पाकशाला का निरीक्षण किया गया जहाँ बन्दियों के भोजन की गुणवत्ता तथा साफ-सफाई की व्यवस्था उत्तम पायी गयी। तपश्चात किशोर बैरक का निरीक्षण किया गया जहाँ किशोर बंदियों से उनकी उम्र व मुकदमें से सम्बन्धित एवं व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी।
इसके पश्चात सर्किल का निरीक्षण किया गया जहाँ कारागार चिकित्सालय में भर्ती मरीजों से उनके उपचार, खानपान के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी एवं उपचार सम्बन्धित उपकरणों का बारीकी से निरीक्षण किया गया तथा कारागार में निरूद्ध बन्दियों से उनके भोजन, इलाज, मुकदमें से सम्बन्धित एवं व्यक्तिगत समस्याओं के बारे में जानकारी प्राप्त की गयी तथा बन्दियों द्वारा प्रशासन एवं खान-पान के बारे की भी प्रकार की कोई समस्या नही बताई गयी।
कारागार में साफ-सफाई एवं प्रशासनिक व्यवस्था उत्तम पायी गयी। इस अवसर पर जेल अधीक्षक धीरज कुमार, जेलर विजय कुमार पाण्डेय, उप जेलर राजेश कुमार एवं डा० कुलदीप सिंह तोमर तथा फार्मासिस्ट मनोज साहू व अन्य कारागार कर्मचारीगण निरीक्षण के दौरान उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात जिलाधिकारी कपिल सिंह का बड़ा एक्शन, जनसुनवाई में अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश!



