कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

तिरंगे के गौरव के साथ पुखरायां की सड़कों पर उतरा ‘मिनी भारत’: एशियन पब्लिक स्कूल ने निकाली भव्य प्रभात फेरी

सजीव झांकियों और देशभक्ति के जज्बे ने मोहा नगरवासियों का मन, थल, नभ और जल सेना के स्वरूप रहे आकर्षण का केंद्र

पुखरायां, कानपुर देहात। गणतंत्र दिवस के पावन राष्ट्रीय पर्व के अवसर पर शनिवार को नगर में देशभक्ति का अनूठा उत्साह देखने को मिला। नगर के प्रतिष्ठित एशियन पब्लिक स्कूल पुखरायां की ओर से एक विशाल और भव्य प्रभात फेरी निकाली गई, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने सजीव झांकियों के माध्यम से ‘मिनी भारत’ की झलक पेश की। प्रभात फेरी का विधिवत शुभारंभ स्कूल के डायरेक्टर मनीष कुमार श्रीवास्तव द्वारा किया गया।

नगर भ्रमण के दौरान उमड़ा जनसैलाब
प्रभात फेरी विद्यालय प्रांगण से प्रारंभ होकर बड़ी देवी मंदिर प्रांगण और सुभाष बाबा मंदिर होते हुए मुख्य मार्गों से गुजरी। नगर भ्रमण के दौरान पूरी पुखरायां ‘भारत माता की जय’ और ‘वन्दे मातरम’ के उद्घोष से गुंजायमान रही। विद्यालय के संस्थापक प्रमुख आचार्य प्रेम कुमार श्रीवास्तव ने विद्यालय प्रांगण में छात्रों को संबोधित करते हुए उन्हें संवैधानिक मूल्यों और राष्ट्र सेवा के प्रति प्रेरित किया।

भारत माता और तीनों सेनाओं की झांकियों ने जीता दिल
प्रधानाचार्य श्रीमती रजनी श्रीवास्तव ने बताया कि इस वर्ष प्रभात फेरी को बेहद खास बनाया गया था। इसमें भारत माता की सजीव झांकी के साथ-साथ थल सेना, वायु सेना और नौसेना की झांकियां मुख्य आकर्षण रहीं। इसके अलावा नन्हे बच्चों द्वारा पर्यावरण सुरक्षा, जल संरक्षण और नारी सशक्तिकरण जैसे सामाजिक विषयों पर आधारित झांकियों ने लोगों को जागरूक किया।

डिजिटल इंडिया से लेकर इसरो तक का सफर
प्रभात फेरी में भारतीय रेल के विकास की गाथा (भाप, डीजल और इलेक्ट्रिक इंजन), अंतरिक्ष विज्ञान में इसरो की सफलता, डिजिटल इंडिया और भारतीय संविधान पर आधारित कलाकृतियों ने दर्शकों का ध्यान अपनी ओर खींचा। नगरवासियों ने बच्चों की प्रतिभा और शिक्षकों के कड़े परिश्रम की मुक्त कंठ से सराहना की।

IMG 20260126 WA0128

इनका रहा सराहनीय सहयोग
कार्यक्रम को सफल बनाने में उपप्रधानाचार्य श्रीमती प्रीति सचान, सहायक अध्यापक आदित्य, अभिलाष श्रीवास्तव, रमेश मेहरवार, कृष्णकुमार सिंह, आदित्य तिवारी, राजवीर यादव, अजय शुक्ला, ललिता मेहरवार, मोनिका सचान, निधि चौधरी, काजल शर्मा, आदित्य साहू, पूजा यादव, अंजली सिंह पाल, पूनम, शालू, भावना और पूजा तिवारी ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। साथ ही मनीषकांत, संगीता, गीता, राकेश गुप्ता, नन्दू, शिवम और लोकेंद्र, रामसेवक वर्मा का  भी विशेष सहयोग रहा।

Related Articles

AD
Back to top button