कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

कानपुर देहात: झींझक में संदिग्ध परिस्थितियों में नहर में मिला बुजुर्ग का शव,परिजनों में मचा कोहराम

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक चौकी के अंतर्गत गढ़ी महेरा गांव में शुक्रवार को नहर में एक बुजुर्ग का शव मिला है।घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच में जुट गई है।प्रारंभिक जांच में नहर में गिरकर डूबने से वृद्ध की मौत की आशंका जताई जा रही है।

मृतक की पहचान गढ़ी महेरा गांव निवासी 66 वर्षीय राजेंद्र सिंह के रूप में हुई है।गुरुवार शाम को वह अपने खेतों में धान की फसल में पानी लगाने गए थे।देर रात तक घर वापस न लौटने पर परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की लेकिन उनका कोई सुराग नहीं लग सका।शुक्रवार सुबह ग्रामीणों को झींझक नहर में राजेंद्र सिंह का शव उतराता हुआ दिखाई दिया।ग्रामीणों ने इसकी सूचना परिजनों को दी।सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाला।

जिसके बाद परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।घटना से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि प्रथम दृष्टया नहर में गिरकर डूबने से बुजुर्ग की मौत की बात सामने आई है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  बीजेपी का महाअभियान: कानपुर देहात में 6 जुलाई तक मनेगा श्यामा प्रसाद मुखर्जी संस्मरण पखवाड़ा


 

 

 

Related Articles

AD
Back to top button