कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में महिला से विवाद के बाद युवक की मौत,आरोपी पति-पत्नी हिरासत में

परिजनों ने लगाए अलग-अलग आरोप, पुलिस गंभीरता से जांच में जुटी

कानपुर देहात के रनियां थाना क्षेत्र में एक मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया।जिसके चलते एक युवक की मौत हो गई।पड़ोस में रहने वाली महिला से कहासुनी के बाद हुए झगड़े में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था।पुलिस ने आरोपी युवक व उसकी पत्नी को हिरासत में ले लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।घटना रनियां थाना क्षेत्र के खामचंद्रपुर रोड किनारे स्थित एक किराए के मकान की है।

यहां पर रहने वाले कुलदीप का गुरुवार शाम पड़ोस में रहने वाली एक महिला से किसी बात को लेकर विवाद हो गया।पुलिस की प्रारंभिक जांच में सामने आया कि विवाद के दौरान कुलदीप ने कथित तौर पर महिला का हाथ पकड़ लिया था।महिला ने इसकी शिकायत अपने पति नीलू से की।आरोप है कि नीलू ने आक्रोश में आकर पास में रखी किसी भारी वस्तु से कुलदीप के सिर पर वार कर दिया।चोट लगते ही कुलदीप जमीन पर गिर पड़ा और उसके सिर व नाक से खून बहने लगा।घटना के बाद नीलू व अन्य लोग घायल कुलदीप को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे।

जहां चिकित्सकों ने परीक्षण उपरांत उसे मृत घोषित कर दिया।मौत की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन जिला अस्पताल पहुंच गए।कुलदीप की पत्नी पूजा जो घटना के समय अपने मायके बरौर में थी वह भी अस्पताल पहुंचीं।इस दौरान परिजनों और पत्नी ने अलग अलग आरोप लगाए।पत्नी ने फैक्ट्री मालिक पर हत्या कराने के आरोप लगाए जबकि कुछ लोगों ने मकान मालिक की भूमिका पर भी सवाल उठाए।हालांकि पुलिस की प्राथमिक जांच में महिला से हुए विवाद के बाद मारपीट में मौत होने की बात सामने आई है।पुलिस पूरे घटनाक्रम की बारीकी से जांच कर रही है।

पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पांडेय ने बताया कि दो पक्षों के बीच विवाद हुआ था।जिसमें एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया था।बाद में उसकी मौत हो गई।मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है।तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 


ये भी पढे-  डीएम का कड़ा रुख: पल्स पोलियो अभियान में शत-प्रतिशत बच्चों का टीकाकरण सुनिश्चित करें स्वास्थ्य विभाग


 

Related Articles

AD
Back to top button