बरौर थाने में मुहर्रम को लेकर पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न शांतिपूर्ण त्योहार मनाने की अपील
कानपुर देहात में मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए बरौर थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,समाजसेवी और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

- अराजकतत्वों को कड़ी चेतावनी
कानपुर देहात में मोहर्रम त्योहार को शांतिपूर्ण सकुशल तरीके से संपन्न कराने के लिए बरौर थाना परिसर में मंगलवार को पीस कमेटी की बैठक सम्पन्न हुई।बैठक में क्षेत्र के गणमान्य नागरिक,समाजसेवी और विभिन्न धर्मों के प्रतिनिधि शामिल हुए। बैठक की अध्यक्षता करते हुए थानाध्यक्ष अमिता वर्मा ने अपील की कि सभी लोग मुहर्रम का त्योहार शांतिपूर्ण व सौहाद्रपूर्ण ढंग से मनाएं।
व्यसनों से बचें।ताजिया और अलम को निर्धारित मार्ग से ही निकालें।झंडों की ऊंचाई तय मानकों से अधिक न हो।किसी भी तरह की अफवाह या गड़बड़ी की सूचना तुरंत पुलिस को दें।सोशल मीडिया पर पुलिस की कड़ी निगरानी रहेगी।असामाजिक तत्वों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस मौके पर एस आई रंजीत कुमार,हेड कांस्टेबल योगेंद्र कुमार,हेड कांस्टेबल यशवीर,हाजी बदरे आलम,हरिओम अवस्थी,ग्राम प्रधान केशी महमूद हसन,मुबीन,कलीम खां,मो नफीस चिश्ती इमाम,आले हैदर,साबिर अली,इरशाद,मुस्तकीम,इब्ने अब्बास,अहमद रजा समेत बड़ी संख्या में क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।



