कानपुर देहात

कानपुर देहात : दुर्बल गोवंशों का रखा जाए सही से ख्याल

कई गाय को कमजोर देख उन्होंने नाराजगी जताई और सख्त हिदायत दी कि इनके चारा देने के समय यह ध्यान रखा जाए पौष्टिक आहार ही मिले। इनकी सेहत सही होगी तो आपकी भी प्रशंसा होगी।

सिकंदरा कानपुर देहात,अमन यात्रा : क्षेत्र के गुरदही बुजुर्ग के गोशाला पहुंच कर एसडीएम व सीओ ने निरीक्षण किया। उन्होंने दुर्बल गोवंश का खास ख्याल रखने व नियमित पशु चिकित्सकों से जांच कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम आरसी यादव व सीओ राजाराम चौधरी को गोशाला में 281 गाय, बछड़े मिले। कर्मचारियों ने जानकारी दी कि गाय सहभागिता योजना के तहत 51 गाय को लोगों को  दे दिया गया है। निरीक्षण में पांच क्विंटल दाना, 120 क्विंटल भूसा मिला। इसके अलावा आठ कर्मचारियों में से चार चार के हिसाब से रात दिन ड्यूटी करने की जानकारी दी गई।

कई गाय को कमजोर देख उन्होंने नाराजगी जताई और सख्त हिदायत दी कि इनके चारा देने के समय यह ध्यान रखा जाए पौष्टिक आहार ही मिले। इनकी सेहत सही होगी तो आपकी भी प्रशंसा होगी। एक गाय के बछड़े को दूध न पिलाए जाने की जानकारी पर उसे बोतल से दूध पिलाने की बात कही। दोनों अधिकारियों ने कहा कि समय समय पर निरीक्षण किया जाएगा अगर लापरवाह मिली तो कार्रवाई निश्चित है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button