कानपुर देहात

सिकंदरा : हाईवे पर बाइक भिड़ंत में तीन युवक घायल,रेफर

सीओ राजाराम चौधरी व एसओ विद्यासागर सिंह पहुंचे और तीनों को सीएचसी भिजवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने देखा तो तीनों की हालत गंभीर थी जिस पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

 सिकंदरा कानपुर देहात,अमन यात्रा : क्षेत्र के नेशनल हाईवे रोड पर शनिवार को मानपुर गांव के सामने दो बाइक सवार भिड़ गए। इससे तीन लोग घायल हो गए। पुलिस पहुंची और सभी को अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत गंभीर देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

आजाद नगर निवासी बाइक सवार शिवा कंजड़ बाइक से अकबरपुर जा रहा था। मानपुर गांव के सामने दूसरी तरफ से आ रहे बाइक सवार डेरापुर के अगौसिया निवासी 24 वर्षीय अंकुश व 26 वर्षीय प्रशांत कुमार से सीधी टक्कर हो गई। तीनों लोग इससे घायल हो गए।

सीओ राजाराम चौधरी व एसओ विद्यासागर सिंह पहुंचे और तीनों को सीएचसी भिजवाया गया। यहां पर डॉक्टरों ने देखा तो तीनों की हालत गंभीर थी जिस पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। सीओ ने बताया कि तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

AD
Back to top button