उत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: नशेड़ी पति का खौफनाक कदम: मामूली विवाद में पत्नी को बसूले से काट डाला, पुलिस ने दबोचा

9 साल पहले हुई थी शादी, शराब की लत को लेकर अक्सर होता था विवाद।

कानपुर देहात: जनपद के डेरापुर थाना क्षेत्र के उरसान गांव में शराब की लत और घरेलू कलह ने एक हंसते-खेलते परिवार को उजाड़ दिया। नशे में धुत एक पति ने अपनी ही पत्नी की लकड़ी छीलने वाले ‘बसूले’ से प्रहार कर निर्मम हत्या कर दी। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए हत्यारोपी पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

मिली जानकारी के अनुसार, रूरा थाना क्षेत्र के भरापुरवा गांव निवासी मिथिलेश कश्यप का विवाह करीब 9 वर्ष पूर्व उरसान निवासी रजत कश्यप के साथ हुआ था। परिजनों और ग्रामीणों का कहना है कि रजत शराब का बुरी तरह आदी था और इसी बात को लेकर घर में अक्सर तनाव रहता था। मिथिलेश अपने पति की इस लत का विरोध करती थी, जिसके चलते दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था।

बुधवार की रात जब रजत शराब के नशे में धुत होकर घर पहुँचा, तो एक बार फिर पति-पत्नी के बीच कहासुनी शुरू हो गई। विवाद इतना बढ़ा कि गुस्से से पागल हुए रजत ने पास ही रखे लकड़ी छीलने वाले वसूले को उठा लिया और मिथिलेश पर ताबड़तोड़ वार कर दिए। सिर और गर्दन पर हुए जानलेवा हमले के कारण मिथिलेश ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। सुबह होते ही जब ग्रामीणों को इस वीभत्स हत्याकांड की जानकारी हुई, तो मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई।

घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्राधिकारी (CO) डेरापुर राजीव सिरोही पुलिस बल के साथ मौके पर पहुँचे और घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी पति रजत कश्यप को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त वसूला भी बरामद कर लिया गया है। पुलिस मामले में कड़ी विधिक कार्रवाई कर रही है ताकि मृतका को न्याय मिल सके।

ये भी पढ़े-  सावधान! बेजुबानों पर भी भारी पड़ रही है भीषण गर्मी: मुख्य पशुचिकित्सा अधिकारी ने जारी की एडवाइजरी

Related Articles

AD
Back to top button