कानपुर देहातउत्तरप्रदेश

आज हम जो कुछ भी हैं माता पिता के आशीर्वाद के कारण : जितेंद्र सिंह गुड्डन 

जनपद कानपुर देहात मुख्यालय स्थित अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट ने कहा कि माता पिता के आशीर्वाद को भगवान का पूजन फल समझना चाहिए, आज वह जो कुछ भी हैं उनके आशीर्वाद का ही परिणाम है।श्री गुड्डन ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए अपनी विदुषी मां उर्मिला सिंह व पिता ठाकुर छेदा सिंह की सिंह लान में संस्थापित मूर्तियों पर पुष्पार्चन किया।

Story Highlights
  • स्थापित मूर्ति पर माल्यार्पण कर किया स्वागत और सम्मान
  • माता- पिता की श्राद्ध क्रिया के साथ किया स्मरण

सुशील त्रिवेदी, कानपुर देहात। जनपद कानपुर देहात मुख्यालय स्थित अकबरपुर नगर पंचायत के पूर्व चेयरमैन जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट ने कहा कि माता पिता के आशीर्वाद को भगवान का पूजन फल समझना चाहिए, आज वह जो कुछ भी हैं उनके आशीर्वाद का ही परिणाम है।श्री गुड्डन ने उक्त विचार व्यक्त करते हुए अपनी विदुषी मां उर्मिला सिंह व पिता ठाकुर छेदा सिंह की सिंह लान में संस्थापित मूर्तियों पर पुष्पार्चन किया हालाँकि इसके पूर्व अपनी धर्म पत्नी और वर्तमान निकाय अध्यक्ष दीपाली सिंह, ज्येष्ठ भ्राता धर्मेंद्र सिंह एडवोकेट व स्वजनों के साथ आचार्य के निर्देशन में श्राद्ध कर्म सम्पन्न कराया।

ज्ञातव्य है कि जितेंद्र सिंह गुड्डन एडवोकेट एक दशक पूर्व नगर पंचायत अकबरपुर के अध्यक्ष रह चुके हैं और वर्तमान में उनकी धर्म पत्नी दीपाली सिंह अध्यक्ष पद पर आसीन हैं जिसे वह माता-पिता का आशीर्वाद मानते हैं।बताया जाता है कि श्राद्ध कर्म समापन पर दिव्य भोजन की व्यवस्था की गई थी जिसमें नगर के प्रमुख ब्राह्मणों ,अनेक बन्धुबान्धवों,व्यापारी भाइयों,पत्रकारों,राजनीतिक मित्रों को आमंत्रित किया गया और उन्हें यथोचित सम्मान दिया गया।

इस अवसर पर उनके भाई राजेन्द्र सिंह, भतीजा नन्दू,भाजपा के वरिष्ठ नेता विनोद तिवारी,प्रमोद मिश्र, राम जी मिश्र,रामलीला समिति के अध्यक्ष सूर्यकांत त्रिपाठी,सुनील गुप्ता,सत्य नारायण गुप्त,शिव करन सिंह सेंगर, सुरेंद्र शर्मा,रणविजय सिंह, पूर्व सभासद श्याम जी त्रिपाठी,गौरव दुबे,मुकेश पुरवार,सुनील पांडेय, डॉक्टर धर्मेंद्र सिंह, डॉक्टर कौशल अग्निहोत्री श्यामू शुक्ल आदि प्रमुख लोग शामिल हुए।

Related Articles

AD
Back to top button