कानपुर देहात ने तेज रप्तार कंटेनर ने सड़क किनारे खड़े कंटेनर में मारी टक्कर
कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते टल गया।देव ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पीछे से आ रहे दूसरे तेज रप्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया

- चालक,परिचालक घायल
- कंटेनर बुरी तरह क्षतिग्रस्त
- टला बड़ा हादसा
- कोई जनहानि नहीं
मंगलपुर।कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र में बुधवार को एक बड़ा सड़क हादसा होते टल गया।देव ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक कंटेनर में पीछे से आ रहे दूसरे तेज रप्तार कंटेनर ने जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।जबकि चालक और परिचालक बुरी तरह घायल हो गए।जिन्हें उपचार के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।जहां उनकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।कन्नौज की ओर से आ रहे तेज रप्तार कंटेनर ने झींझक रसूलाबाद मार्ग पर मुंडेरा और सुरासी गांव के बीच देव ढाबा के पास सड़क किनारे खड़े एक अन्य कंटेनर के ट्राला में पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर का अगला हिस्सा बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया।प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सामने तेज रप्तार बोलेरो को बचाने के चक्कर में यह हादसा हुआ।वहीं कुछ लोगों ने आशंका जताई है कि चालक को झपकी आने के कारण भी हादसा हो सकता है।हादसे के बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए और घायलों को अस्पताल पहुंचाया।क्षेत्रीय लोगों का कहना है कि झींझक कस्बे में सुबह 7 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों के लिए अस्थाई नो एंट्री लागू रहती है।इसी वजह से कई वाहन चालक समय बचाने के लिए तेज रप्तार में वाहन चलाते हैं।जिससे दुर्घटनाओं का खतरा बढ़ जाता है।स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर टक्कर के समय सड़क पर अन्य वाहन या राहगीर मौजूद होते तो बड़ा हादसा हो सकता था।घटना में कंटेनर को भारी क्षति पहुंची है और किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई है।



