कानपुर देहात: सीबीएससी 12 में बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल की छात्रा हिफ्जा हाशमी 95 प्रतिशत अंक हासिल कर बनी टॉपर
विद्यालय में रहा जश्न का माहौल, मेधावियों को मिला सम्मान

- बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल की छात्रा हिफ्जा हाशमी 95% अंकों के साथ बनीं टॉपर।
- विद्यालय के पांच से अधिक छात्र-छात्राओं ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए।
- निदेशक रवि सचान और प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी ने मेधावियों को किया सम्मानित।
- विद्यालय प्रबंधन ने सफलता का श्रेय मेहनत और बेहतर मार्गदर्शन को दिया।
पुखरायां। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड का इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम बुधवार को घोषित कर दिया गया।घोषित परीक्षा परिणाम में पुखरायां कस्बे के बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल के छात्र छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया।विद्यालय की छात्रा हिफ्जा हाशमी ने 95 प्रतिशत अंक हासिल कर स्कूल टॉपर का खिताब अपने नाम किया।
वहीं अंशिका गुप्ता ने 91 प्रतिशत,प्रिया यादव ने 93 प्रतिशत,शांभवी सिंह ने 90 प्रतिशत तथा शिवांग ने 90 प्रतिशत अंक हासिल कर अपना तथा अपने विद्यालय का मान बढ़ाया।इस उपलब्धि पर विद्यालय में खुशी का माहौल रहा।निदेशक रवि सचान,प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने सभी मेधावियों का मुंह मीठा करा एवं माल्यार्पण कर बधाई दी एवं उनका उत्साहवर्धन किया
।इस अवसर पर निदेशक रवि सचान ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत,शिक्षकों के मार्गदर्शन एवं अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।उन्होंने कहा कि विद्यालय लगातार गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और संस्कारों पर जोर दे रहा है जिसका असर हर साल परीक्षा परिणामों में दिखाई देता है।उन्होंने छात्रों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि विद्यालय भविष्य में भी बच्चों को हर क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करता रहेगा।इस मौके पर शिक्षक शिक्षकायें एवं छात्र छात्राएं मौजूद रहे।
ये भी पढे- कानपुर देहात में रास्ता पूछने के बहाने लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार, लग्जरी कार और नकदी बरामद



