कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में रास्ता पूछने के बहाने लूट करने वाला शातिर गिरफ्तार, लग्जरी कार और नकदी बरामद

अभियुक्त के पास से चोरी के 15,800 रुपये और घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार बरामद।

कानपुर देहात की मूसानगर थाना पुलिस ने एक शातिर चोर को गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। यह आरोपी स्विफ्ट डिजायर कार में लिफ्ट देने और रास्ता पूछने के बहाने लोगों को बैठाता था और फिर उनकी जेब साफ कर देता था। पुलिस ने आरोपी के पास से चोरी के 15800 रुपये और घटना में इस्तेमाल की गई फर्जी नंबर प्लेट लगी कार बरामद की है।

मूसानगर पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर हलिया मोड़ के पास वैशाली ढाबा के पास घेराबंदी की। यहाँ से पुलिस ने करन निवासी ठाकुरगंज, हरदोई को हिरासत में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने भोगनीपुर के पास से एक व्यक्ति को गाड़ी में बैठाया था और रास्ता पूछने के बहाने उसकी जेब से 17000 रुपये पार कर दिए थे।

जांच में सामने आया कि आरोपी बेहद शातिर किस्म का अपराधी है और उस पर हरदोई, लखनऊ और कानपुर देहात के विभिन्न थानों में लूट, चोरी, हत्या के प्रयास और एनडीपीएस एक्ट जैसे 10 गंभीर मामले दर्ज हैं। पकड़े जाने से बचने के लिए उसने अपनी कार पर फर्जी नंबर प्लेट (UP32LF1756) लगा रखी थी, जबकि गाड़ी का असली नंबर UP32MH6220 है। पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक रीना गौतम, उपनिरीक्षक अवनीश कुमार और उनकी टीम शामिल रही।


ये भी पढे-  झांसी में खौफनाक मोड़ पर खत्म हुई ‘जीवन साथी’ की प्रेम कहानी शादी के 14वें दिन छत से गिरकर दुल्हन की मौत


Related Articles

AD
Back to top button