कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रूरा पुलिस का बड़ा एक्शन गवाही रोकने के लिए हत्या का प्रयास करने वाला शातिर दबोचा

गवाही रोकने के लिए युवती पर जानलेवा हमला करने का है संगीन आरोप।

कानपुर देहात: जनपद में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे जीरो टॉलरेंस अभियान के तहत रूरा पुलिस को एक और बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस ने गवाह को डराने और उसकी हत्या की कोशिश करने वाले शातिर अपराधी शुभम सिंह उर्फ शिवम को घेराबंदी कर गिरफ्तार कर लिया है।

गवाही रोकने के लिए घर में घुसकर किया हमला यह मामला ग्राम सलेमपुर से जुड़ा है, जहाँ एक मां ने अपनी बेटी की सुरक्षा के लिए पुलिस की गुहार लगाई थी। पीड़िता के अनुसार, उसकी एक बेटी की हत्या के मामले में दूसरी बेटी की गवाही होनी थी। इसी गवाही को रुकवाने के लिए अभियुक्त शिवम अपने साथियों के साथ जबरन घर में घुस गया और युवती का गला दबाकर उसे जान से मारने की कोशिश की। शोर मचने पर आरोपी मौके से फरार हो गया था।

स्टेशन रोड से हुई गिरफ्तारी थानाध्यक्ष सुधीर सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम इस शातिर अभियुक्त की तलाश में लगातार दबिश दे रही थी। आज सटीक मुखबिरी के आधार पर पुलिस ने स्टेशन रोड रूरा के पास जाल बिछाया और अभियुक्त शुभम सिंह उर्फ शिवम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश कर विधिक कार्रवाई पूरी की है।

शातिर अपराधी है गिरफ्तार अभियुक्त पकड़ा गया अभियुक्त कोई साधारण अपराधी नहीं है, बल्कि उसका पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। उसके खिलाफ पहले से ही हत्या, दुष्कर्म की कोशिश और पॉक्सो एक्ट जैसी संगीन धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। गवाहों को डराने और कानून की प्रक्रिया में बाधा डालने वाले इस अपराधी की गिरफ्तारी से क्षेत्र के लोगों ने राहत की सांस ली है।


ये भी पढे-  झांसी में खौफनाक मोड़ पर खत्म हुई ‘जीवन साथी’ की प्रेम कहानी शादी के 14वें दिन छत से गिरकर दुल्हन की मौत


 

Related Articles

AD
Back to top button