कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में पुलिस का एक्शन: नाबालिग से छेड़छाड़ करने वाला ब्रजेश गिरफ्तार, पॉक्सो एक्ट में कार्रवाई

8 मई को पीड़िता के पिता की तहरीर पर दर्ज किया गया था मुकदमा।

कानपुर देहात के थाना शिवली पुलिस ने महिला संबंधी अपराधों पर नकेल कसते हुए एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस टीम ने नाबालिग बालिका के साथ छेड़छाड़ करने के आरोपी युवक को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेज दिया है। यह कार्रवाई जनपद में चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई है।

जानकारी के अनुसार, 8 मई 2026 को एक वादी ने अपनी नाबालिग पुत्री के साथ छेड़छाड़ की घटना के संबंध में तहरीर दी थी। इस आधार पर पुलिस ने ब्रजेश पुत्र रामबाबू (उम्र 22 वर्ष), निवासी ग्राम बसैही, के खिलाफ मु0अ0सं0 0167/2026 के तहत बीएनएस की धारा 75(2)/65(1) और 3/4(2) पॉक्सो एक्ट में मुकदमा पंजीकृत किया था।

प्रभारी निरीक्षक अमरेन्द्र बहादुर सिंह के नेतृत्व वाली पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मंगलवार, 12 मई को अभियुक्त ब्रजेश को ककरमऊ नहर पुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक सोमवीर सिंह और कांस्टेबल अंकुर सिंह शामिल रहे। पुलिस ने आरोपी को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया, जहाँ से उसे जेल भेज दिया गया है।


ये भी पढे-  कानपुर देहात में श्रमिकों के लिए बड़ी खबर: न्यूनतम वेतन में इजाफा और 7 तारीख तक सैलरी का आदेश


Related Articles

AD
Back to top button