उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

एमएलसी अरुण पाठक को शिक्षामित्रों ने सौंपा ज्ञापन: मानदेय वृद्धि पर जताया आभार, 6 सूत्रीय मांगों के समाधान की उठाई आवाज

जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी अरुण पाठक का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक धन्यवाद पत्र और 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया

अकबरपुर। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय में बुधवार को आदर्श शिक्षा मित्र वेलफेयर एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में एमएलसी अरुण पाठक का भव्य स्वागत करते हुए उन्हें मुख्यमंत्री के नाम एक धन्यवाद पत्र और 6 सूत्रीय मांग पत्र सौंपा गया। जिलाध्यक्ष महेंद्र पाल और जिला प्रवक्ता अजय चंदेल के नेतृत्व में पदाधिकारियों ने मानदेय को 10 हजार से बढ़ाकर 18 हजार रुपये करने और कैशलेस चिकित्सा सुविधा प्रदान करने के लिए सरकार का आभार व्यक्त किया, साथ ही मानदेय को 12 माह करने, सेवाकाल 62 वर्ष करने और आकस्मिक अवकाश बढ़ाने जैसी महत्वपूर्ण मांगों को जल्द पूरा करने की अपील की। इस दौरान बेसिक शिक्षा अधिकारी को भी एक पत्र सौंपकर मानदेय के समयबद्ध भुगतान हेतु उपस्थिति पावना की प्रक्रिया में सुधार की मांग की गई; कार्यक्रम में आशा पाण्डेय, शिव दीक्षित और नागेंद्र यादव सहित भारी संख्या में शिक्षामित्र मौजूद रहे।

Related Articles

AD
Back to top button