कानपुर देहात ने विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में की आत्महत्या,परिजनों में मचा कोहराम
कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान विनय कुमार की 40 वर्षीय पत्नी पिंकी के रूप में हुई है।पिंकी ने गुरुवार को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली

- पुलिस जांच में जुटी
पुखरायां।कानपुर देहात में एक दर्दनाक घटना सामने आई है।रूरा थाना क्षेत्र के उलरापुर गांव में एक विवाहिता ने संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और अग्रिम कार्यवाही में जुट गई है।मृतका की पहचान विनय कुमार की 40 वर्षीय पत्नी पिंकी के रूप में हुई है।पिंकी ने गुरुवार को अपने घर में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली।घटना की जानकारी होने पर घर में कोहराम मच गया।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलने पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को फंदे से नीचे उतरवाकर परिजनों तथा ग्रामीणों से घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।तत्पश्चात पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।प्रभारी निरीक्षक जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अभी स्पष्ट नहीं है।शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच पड़ताल की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।



