कानपुर देहात : न्याय पंचायत स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं।
- झींझक विकासखंड की न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में सफलतापूर्वक संपन्न हुई।
- 50 मीटर दौड़ (बालक वर्ग) में अनुराग पाल और (बालिका वर्ग) में सुनैना ने पहला स्थान हासिल किया।
- 100 मीटर जूनियर स्तर की दौड़ में अभय (बालक) और गीता (बालिका) ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
- कबड्डी और खो-खो जैसे टीम खेलों में भी विद्यार्थियों ने ज़ोरदार प्रदर्शन किया।
- खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी और ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा ने विजेताओं को पुरस्कृत किया।
राजेश कटियार, कानपुर देहात। झींझक विकासखंड में न्याय पंचायत स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन उच्च प्राथमिक विद्यालय रतनपुर में धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ हुआ। विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर तालियां बटोरीं। कार्यक्रम खंड शिक्षा अधिकारी शैलेश द्विवेदी के मार्गदर्शन में हुआ।
सरस्वती पूजन के पश्चात ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि बब्बन शर्मा द्वारा हरी झंडी दिखाकर खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ किया गया। 50 मीटर दौड़ बालक वर्ग में प्रथम स्थान अनुराग पाल, द्वितीय स्थान पंकज और तृतीय स्थान दीपांशु ने प्राप्त किया। इसके पश्चात बालिका वर्ग में 50 मीटर में प्रथम स्थान सुनैना, द्वितीय स्थान दिव्यांशी और तृतीय स्थान मुस्कान ने प्राप्त किया । इसके पश्चात 100 मीटर जूनियर स्तर पर बालक में प्रथम स्थान अभय, द्वितीय स्थान शशिकांत, तृतीय स्थान हिमांशु ने प्राप्त किया।
इसके पश्चात जूनियर में ही बालिका वर्ग में प्रथम स्थान गीता, द्वितीय स्थान मोनी, तृतीय स्थान रंजना ने प्राप्त किया। इसके पश्चात कबड्डी बालिका वर्ग जूनियर में प्रथम स्थान उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरिया रसूलाबाद ने प्राप्त किया तथा लड़कियों में कबड्डी में जूनियर स्तर पर प्रथम स्थान भी उच्च प्राथमिक विद्यालय बिरिया रसूलाबाद ने प्राप्त किया। इसके पश्चात जूनियर बालक वर्ग में ही खो-खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय गाओपुर ने प्राप्त किया तथा जूनियर बालिका वर्ग खो खो में उच्च प्राथमिक विद्यालय चतुर्निवादा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। बीईओ शैलेश द्विवेदी और बब्बन शर्मा ने विजेताओं को शील्ड, मेडल और सर्टिफिकेट देकर पुरस्कृत किया।
कार्यक्रम संचालन प्रदीप कटियार ने किया। इस मौके पर एआरपी अरविंद चौहान, दीपचंद पोरवाल, सुरेंद्र सिंह, अमरपाल सिंह, देवेंद्र अग्निहोत्री, प्रदीप कटियार, उमेश बाबू, संजीव कटियार, अंजनी शुक्ला, अखिलेश गौतम, राहुल, राहुल निगम, राजकिशोर, प्रभात कमल, संजय पाल, भावना, खुशबू , जलील अहमद, अरविंद, गौरव अग्निहोत्री, अरविंद, आसाराम पाल, सौरभ सिंह तथा न्याय पंचायत रतनपुर के नोडल शिक्षक संकुल विकास त्रिपाठी ग्राम प्रधान पप्पू सिंह समेत सैकड़ों शिक्षक उपस्थित रहे।



