उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

मध्याह्न भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति को सीएम डैशबोर्ड की जनपद रैंकिंग से हटाया गया

मुख्यमंत्री कार्यालय ने मध्याह्न भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति से जुड़े सीएम डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग से हटा दिया है। दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग ने विभागीय योजनाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति को भौतिक एवं वित्तीय उपभोग के आंकड़ों से पारस्परिक संबंध स्थापित

कानपुर देहात। मुख्यमंत्री कार्यालय ने मध्याह्न भोजन एवं विद्यार्थियों की उपस्थिति से जुड़े सीएम डैशबोर्ड पर जिलों की रैंकिंग से हटा दिया है। दरअसल बेसिक शिक्षा विभाग ने विभागीय योजनाओं में विद्यार्थियों की उपस्थिति को भौतिक एवं वित्तीय उपभोग के आंकड़ों से पारस्परिक संबंध स्थापित नहीं होने के कारण जिलों के बीच अस्वस्थ प्रतिस्पर्धा की बढ़ती प्रवृति को देखते हुए मध्यान्ह भोजन (एमडीएम) तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति संबंधी योजनाओं के तहत रैंकिंग नहीं करने तथा इसे सीएम डैश बोर्ड ने हटाने का अनुरोध किया था। मुख्यमंत्री कार्यालय ने विभाग के अनुरोध को स्वीकार करते हुए एमडीएम तथा विद्यार्थियों की उपस्थिति प्रोजेक्ट को फ्लैगशिप प्रोजेक्ट से अलग करते हुए जिलों की रैंकिंग से हटाने के निर्देश जारी कर दिया है।

Related Articles

AD
Back to top button