कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: पतरा सड़वा अग्निकांड की पीड़िता के परिवार को मिली ₹4 लाख की आर्थिक सहायता, कैबिनेट मंत्री ने सौंपा चेक

झोपड़ी में आग लगने से हुई थी पारुल की मृत्यु, बेटी अनन्या के नाम जारी हुआ राहत राशि का चेक

कानपुर देहात के विकास खंड अकबरपुर क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पतरा सड़वा में पिछले दिनों हुई एक बेहद दुखद और हृदयविदारक घटना के पीड़ित परिवार को शासन द्वारा आर्थिक मदद पहुंचाई गई है। ग्राम पतरा सड़वा में झोपड़ी में अचानक आग लग जाने के कारण श्रीमती पारुल पत्नी अजय (26 वर्ष) की जलकर असामयिक मृत्यु हो गई थी। इस बड़ी आपदा के बाद प्रदेश सरकार ने संवेदनशीलता और तत्परता दिखाते हुए पीड़ित परिवार को संबल प्रदान करने का काम किया है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देशानुसार प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री राकेश सचान ने पीड़ित परिवार के घर पहुंचकर शोक संतप्त परिजनों से मुलाकात की। उन्होंने मृतका के परिजनों से मिलकर अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त कीं और परिवार को ढांढस बंधाया। कैबिनेट मंत्री ने परिजनों को आश्वस्त करते हुए कहा कि दुख की इस कठिन घड़ी में प्रदेश सरकार पूरी संवेदनशीलता के साथ उनके साथ खड़ी है और मुख्यमंत्री के नेतृत्व में सरकार हर पीड़ित एवं जरूरतमंद परिवार की मदद के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है।

इस मौके पर कैबिनेट मंत्री राकेश सचान द्वारा मृतका की मासूम पुत्री अनन्या के नाम ₹4 लाख की अनुमन्य राहत सहायता का चेक प्रदान किया गया। आर्थिक सहायता मिलने पर पीड़ित परिजनों ने उत्तर प्रदेश सरकार और जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया है। जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देशन में अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व ने बताया कि जनपद प्रशासन पीड़ित परिवार की हरसंभव मदद के लिए तैयार है और भविष्य में भी परिवार को शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत पात्रता के अनुसार अन्य आवश्यक लाभ और सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।


ये भी पढे-  कानपुर: गंगा बैराज पर स्टंट किया तो खैर नहीं, नाबालिगों को गाड़ी दी तो नपेंगे माता-पिता, डीएम का कड़ा फरमान


Related Articles

AD
Back to top button