उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात पुलिस ने चलाया ‘मिशन शक्ति 5.0’ अभियान, महिलाओं को अधिकारों के प्रति किया जागरूक

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विद्यालयों और बाजारों में सुरक्षा हेल्पलाइन नंबर, साइबर अपराधों पर दी गई विस्तृत जानकारी

कानपुर देहात: महिलाओं और बालिकाओं की सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आज दिनांक 05 दिसंबर 2025 को कानपुर देहात पुलिस द्वारा पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय के निर्देशन में “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के तहत व्यापक जागरूकता कार्यक्रम चलाया गया।

इस अभियान के अंतर्गत, जनपदीय थाना पुलिस टीमों ने शहरी और ग्रामीण क्षेत्रों के विद्यालयों, बाजारों और सार्वजनिक स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं और बालिकाओं को संबोधित किया गया और उन्हें उनके कानूनी अधिकारों और सुरक्षा उपायों के प्रति जागरूक किया गया।

सुरक्षा और कानूनी जानकारी

जागरूकता कार्यक्रमों के दौरान, महिलाओं को उनकी सुरक्षा से जुड़ी विभिन्न हेल्पलाइन नंबर्स जैसे 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (इमरजेंसी हेल्पलाइन) और 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) की विस्तृत जानकारी दी गई। साथ ही, UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के तरीके भी बताए गए।

कानूनी अधिकारों के तहत महिलाओं को POCSO एक्ट, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम और साइबर क्राइम से संबंधित आईटी एक्ट की महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान की गई। पुलिस टीम ने साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग और फर्जी खातों से सुरक्षित रहने के महत्वपूर्ण टिप्स भी साझा किए।

इस जागरूकता अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग कर अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना है, जिससे वे बिना किसी भय के सशक्त होकर आगे बढ़ सकें।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: मतदाता सुविधा को प्राथमिकता: शनिवार–रविवार को नगरीय क्षेत्रों में लगाए जाएंगे विशेष मतदाता कैंप

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button