कानपुर देहात: पुलिस लाइन में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया होली मिलन समारोह
पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर दी पर्व की बधाई।

कानपुर देहात: बीते गुरूवार को पुलिस श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के नेतृत्व में रिजर्व पुलिस लाइन परिसर में होली के पावन पर्व के उपलक्ष्य में एक भव्य होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समस्त उपस्थित पुलिस परिवार के सदस्यों ने एक-दूसरे को गुलाल एवं अबीर लगाकार पर्व की हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। कार्यक्रम स्थल पर उत्साह, उमंग और रंगों का अनुपम संगम देखने को मिला। पूरे परिसर में प्रेम और सौहार्द का माहौल रहा। कार्यक्रम में अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, प्रतिसार निरीक्षक, अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे समस्त आरक्षीगण उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदया ने अपने सम्बोधन में कहा कि होली केवल रंगों का ही नहीं, बल्कि प्रेम, एकता और सद्भाव का भी पर्व है। यह पर्व आपसी वैमनस्य को समाप्त करके नई ऊर्जा और सकारात्मकता का संचार करता है। उन्होंने समस्त पुलिस परिवार से अपील की कि वे समाज में भी इसी प्रकार का सकारात्मक संदेश फैलाएँ तथा कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने में अपनी महत्त्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन निरंतर जारी रखें।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत



