कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत

परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस कार्यवाही में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक चौकी अंतर्गत खम्हैला गांव के पास शुक्रवार सुबह ट्रेन की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई।घटना झींझक रेलवे स्टेशन के पूर्वी छोर पर सुबह करीब 6.15 बजे हुई।सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की छानबीन में जुट गई है।

मृतक की पहचान खम्हैला गांव निवासी किशुन नारायण के 46 वर्षीय पुत्र महेश के रूप में हुई है।ट्रेन के लोको पायलट ने तत्काल घटना की सूचना झींझक स्टेशन मास्टर को दी।सूचना मिलते ही झींझक चौकी प्रभारी उमेश शर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर उसकी शिनाख्त की।

घटना की सूचना मिलने पर मृतक के परिजन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे।एस आई ब्रजमोहन ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश दुबे ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की जांच की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: रोजगार मिशन के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यकारी समिति की हुई बैठक, वृहद रोजगार मेले की तैयारियों पर हुई चर्चा

 

Related Articles

AD
Back to top button