कानपुर देहात: बरौर टूर्नामेंट में खिलाड़ियों ने बरसाए चौके,छक्के
दर्शकों ने किया उत्साहवर्धन, गुरुवार को होगा महामुकाबला
- बरौर के जेबीसी मैदान पर जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन दो मुकाबले हुए।
- राजपुर टीम ने अमिलिया को रोमांचक सुपर ओवर में हराकर जीत दर्ज की।
- दूसरे मैच में भी राजपुर ने फैजाबाद को 86 रन पर समेटकर मैच जीता।
- प्रतियोगिता का भव्य फाइनल मुकाबला 8 जनवरी गुरुवार को आयोजित होगा।
कानपुर देहात के बरौर कस्बे के जेबीसी मैदान पर चल रही जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता के 11 वें दिन खिलाड़ियों ने मैदान पर खूब चौके छक्के जड़े।इस दौरान दर्शकों ने खिलाड़ियों का खूब उत्साहवर्धन किया।प्रतियोगिता का महाकुबला 8 जनवरी गुरुवार को खेला जाएगा।प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया जाएगा।जय भारत क्रिकेट क्लब व पटेल क्लब के संयुक्त तत्वाधान में यह आयोजन किया जा रहा है।
क्रिकेट प्रतियोगिता के 11वें दिन मंगलवार को पहला मुकाबला अमिलिया और राजपुर टीमों के मध्य खेला गया।राजपुर की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित आठ ओवर में 109 रन बनाए।जवाब में अमिलिया की टीम ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए निर्धारित ओवरों में 109 रन बनाए और मैच बराबरी पर रहा।इसके बाद सुपर ओवर प्रारंभ हुआ।जिसमें अमिलिया की टीम ने कुल सात रन बनाए।लक्ष्य का पीछा करने उतरी राजपुर टीम ने अमिलिया को शिकस्त देकर मैच जीत लिया।
दूसरा मुकाबला राजपुर और फर्जाबाद टीमों के बीच खेला गया।राजपुर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित ओवरों में 115 रन बनाए और फैजाबाद की टीम को जीत के लिए 116 रनों का लक्ष्य दिया।जवाब में फैजाबाद की टीम मात्र 86 रनों पर ही सिमट गई और राजपुर टीम ने यह मैच जीत लिया।मैच में अंपायर की भूमिका सनी सचान,अभिषेक सचान,ज्ञानेंद्र मिश्रा व विकास सचान ने निभाई, कमेंट्रेटर की भूमिका संदीप और संगम सचान ने वहीं स्कोरर की भूमिका आशीष कश्यप और विनीत कमल ने निभाई।प्रतियोगिता का फाइनल मैच आठ जनवरी गुरुवार को खेला जाएगा।
प्रतियोगिता के समापन पर विजेता व उपविजेता टीमों को आकर्षक पुरस्कार भी दिए जाएंगे।इस मौके पर मैच के आयोजक अमन सचान कातिया,इंजीनियर नकुल सचान,डॉक्टर सोनेलाल सचान,डॉक्टर जनमेजय सचान,अमरनाथ सचान,विक्रम सचान,विकास सचान,सनी सचान समेत बड़ी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
ये भी पढ़े- कानपुर देहात में राजनीतिक दलों को सौंपी गई वोटर लिस्ट की सीडी, डीएम ने की सहयोग की अपील



