कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में चार दिवसीय रामलीला का भव्य आयोजन

जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,समाजसेवी कमल सचान,बीडीसी राधा सविता ने आरती कर किया शुभारंभ

Story Highlights
  • रामजन्म लीला का किया गया सुंदर मंचन, लगे जयकारे

पुखरायां। भोगनीपुर तहसील क्षेत्र के बरौर कस्बे में श्रीराम बाजार धनुषयज्ञ लीला समिति के तत्वाधान में आयोजित चार दिवसीय रामलीला में दूसरे दिन बुधवार को सुप्रसिद्ध कलाकारों द्वारा रामजन्म लीला का सुंदर मंचन किया गया।लीला का शुभारंभ जिला पंचायत सदस्य संजय सचान,समाजसेवी कमल सचान,क्षेत्र पंचायत सदस्य राधा सविता,सियाराम काका ने व्यासपीठ का पूजन कर व भगवान श्रीराम की आरती कर किया।

लीला का मंचन करते हुए कलाकारों ने दिखाया कि पृथ्वी पर राक्षसों के बढ़ते अत्याचारों से त्रस्त होकर देवता और ऋषिगण भगवान विष्णु की आराधना करने लगे।तभी आकाशवाणी हुई कि भगवान विष्णु अयोध्या नरेश महाराज दशरथ के पुत्र के रूप में पृथ्वी पर अवतार लेंगे।दूसरी ओर पुत्र प्राप्ति की चिंता में डूबे महाराज दशरथ ने अपने गुरु वशिष्ठ से उपाय पूंछा।गुरु वशिष्ठ के निर्देश पर श्रृंगी ऋषि को बुलाकर पुत्र कामेष्टि यज्ञ संपन्न कराया गया जिसके परिणामस्वरूप महाराज दशरथ को चार पुत्रों की प्राप्ति हुई।श्रीराम के जन्म लेते ही अयोध्या में खुशियां छा जाती हैं।

सभी लोग दीपक जलाते हैं।इस दृश्य को देखकर पूरा पांडाल भक्तिमय हो गया।जय श्रीराम के जयकारों से पांडाल गूंज उठा।रामलीला में राजा दशरथ की भूमिका कानपुर के जितेंद्र शुक्ला ने,कौशल्या की भूमिका राठ के पुष्पेंद्र ने वहीं कॉमिक की भूमिका हमीरपुर के सुरेश कक्कड़ ने निभाई।इस मौके पर रामलीला समिति के प्रबंधक योगेंद्र पांडेय,राम जी चतुर्वेदी,श्याम जी चतुर्वेदी,कन्हैयालाल सिंह यादव,अमन कश्यप,गोयल शर्मा, सोनू शुक्ला,गोलू द्विवेदी,शुभ गुप्ता,संतोष तिवारी,अनीश अवस्थी समेत ग्रामवासी मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात: बरगवां में क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने फीता काट किया भव्य शुभारंभ,दी नववर्ष की बधाई

 

Related Articles

AD
Back to top button