उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आकर महिला की मौत,नहीं हो सकी पहचान

ट्रैक पार करते समय हुआ हादसा, पुलिस शव के शिनाख्त में जुटी

कानपुर देहात के मंगलपुर थाना क्षेत्र के झींझक रेलवे स्टेशन पर ट्रैक पार करते समय ट्रेन की चपेट में आकर एक 50 वर्षीय अज्ञात महिला की मौत हो गई।जीआरपी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और शव के शिनाख्त में जुट गई है।जीआरपी पुलिस के मुताबिक महिला सुबह अलीगढ़ मेमू ट्रेन से झींझक स्टेशन पर उतरी थी और रेलवे ट्रैक पार करने की कोशिश कर रही थी।

इसी दौरान वह दिल्ली की ओर से आ रही 12582 सुपरफास्ट ट्रेन की चपेट में आ गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना ट्रेन के पायलट ने जीआरपी पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला के क्षत विक्षत शव को कब्जे में लिया।घटनास्थल के पास से लाल रंग की साड़ी ब्लाउज,हॉफ कत्थई स्वेटर,लाल रंग का फुल स्वेटर और बादामी रंग का टोपा बरामद हुआ है।महिला की अभी पहचान नहीं हो सकी है।

पुलिस का अनुमान है कि महिला झींझक या आसपास के क्षेत्र की हो सकती है।क्योंकि वह झींझक स्टेशन पर उतरी थी।शव को विधिक कार्यवाही के पश्चात मोर्चरी में रखवा दिया गया है।जीआरपी चौकी प्रभारी अर्पित तिवारी ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।शव के शिनाख्त के प्रयास कराए जा रहे हैं।

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: बरगवां में क्रिकेट प्रतियोगिता का प्रबंधक चंद्रभान सिंह ने फीता काट किया भव्य शुभारंभ,दी नववर्ष की बधाई

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button