कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बरौर में संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर लटका मिला विवाहिता का शव,ससुरालियों पर मारपीट व हत्या का आरोप

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से वर्ष 2023 में हुई थी रंजना की शादी।

कानपुर देहात के बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव में मंगलवार शाम एक विवाहिता का संदिग्ध परिस्थितियों में फांसी पर शव लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने जांच पड़ताल के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है।मृतका के मायके पक्ष ने ससुराल पक्ष पर मारपीट व हत्या का आरोप लगाया है।

जानकारी के मुताबिक गजनेर थाना क्षेत्र के सैंथा गांव निवासी रामशंकर की पुत्री रंजना की शादी मार्च 2023 में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना से बरौर थाना क्षेत्र के मदनपुर गांव निवासी अंजनी कुमार के पुत्र साहब लाल के साथ सम्पन्न हुई थी।मंगलवार शाम करीब चार बजे रंजना का शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के कमरे में दुपट्टे के सहारे धन्नी से लटका मिला।परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस को दी।सूचना मिलते ही पुलिस व फोरेंसिक टीम ने तत्काल मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू की।घटना की संदिग्धता को देखते हुए फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया गया।

फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्र किए।सूचना मिलने पर मृतका के मायके पक्ष के लोग भी मौके पर पहुंचे और पति समेत ससुराल पक्ष पर पुत्री के साथ मारपीट व हत्या का आरोप लगाया।तत्पश्चात नायब तहसीलदार सूर्यप्रकाश की मौजूदगी में एस आई श्याम सिंह ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।रंजना की मौत से परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी महेश कुमार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।मामले की गहनता से छानबीन की जा रही है।पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

 

ये भी पढे-  बरौर में तेज रप्तार बोलेरो ने ई रिक्शा व विद्युत पोल मारी टक्कर

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button