कानपुर देहातआगराउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में धूमधाम से मनाया गया क्रिसमस दिवस,शिक्षकों ने दी बधाई

हर धर्म का सम्मान है जरूरी: रवि सचान

पुखरायां। कानपुर देहात के पुखरायां कस्बा स्थित बीकेएसडी ग्लोबल स्कूल में बुधवार को क्रिसमस दिवस बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया।स्कूली बच्चों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए।स्कूल प्रबंधन ने बच्चों को क्रिसमस पर उपहार भी दिए।इस अवसर पर बच्चों को क्रिसमस पर्व के बारे में बताया गया

।बच्चों को लार्ड जीसस के जन्म के बारे में जानकारी दी गई।सांता अंकल ने बच्चों को चॉकलेट दिया।सांता को देख बच्चे उत्साहित हुए।बच्चे नन्हें शांता के रूप में बहुत मनमोहक और आकर्षक दिख रहे थे।सभी बच्चों ने खूब मस्ती की और नृत्य किया।डायरेक्टर रवि सचान ने सभी को क्रिसमस पर्व की बधाई दी।उन्होंने कहा कि हमें हर धर्म का सम्मान करना चाहिए।हर धर्म मानवता और परोपकार की सीख देता है।

उन्होंने कहा कि हमें अपने अंदर समर्पण की भावना को याद रखना चाहिए।प्रधानाचार्य अजीत त्रिवेदी समेत शिक्षक शिक्षिकाओं ने भी बच्चों को पर्व की बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।इस मौके पर कोर्डिनेटर श्वेता दुबे,शिक्षक आयुषी,रचना,शिवानी,मनीषा, रूचि,पूजा,सोनी,रूबी,सांता क्लॉस के रूप में दर्श यादव, क्रिश,क्रिधा,प्रज्ञा,शुभांगी समेत बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे मौजूद रहे।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात में युवक ने हाइटेंशन के खंभे से फांसी लगाकर की आत्महत्या

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button