कानपुर देहात: भीषण गर्मी में राहगीरों को मिला मीठा शरबत भाजपा जिला अध्यक्ष ने जल दान को बताया सबसे बड़ा पुण्य
अकबरपुर में ओमर परिवार की अनूठी पहल सेवा भाव से ही समाज में आती है सुख और शांति

सुशील त्रिवेदी,कानपुर देहात: भारतीय जनता पार्टी कानपुर देहात की यशस्वी जिला अध्यक्ष रेणुका सचान ने कहा है कि जल दान और जब वह मीठा मीठा हो तो वह इस बढ़ते तापमान में संजीवनी का काम करता है जिसके लिए अकबरपुर नगर के एक व्यापारिक प्रतिष्ठान ने आगे बढ़कर सामूहिक रूप से शरबत का वितरण किया।
श्रीमती सचान आज यहां जनपद मुख्यालय के अकबरपुर स्थित दिलीप ओमर किराना मर्चेंट के प्रतिष्ठान पर आयोजित एक शर्बत वितरण कार्यक्रम में अपने विचार व्यक्त कर रहीं थीं। उन्होंने आगे कहा कि ऐसी भीषण गर्मी में ठंडा पानी पिलाना बहुत ही पुण्य का काम होता है जिसके लिए ओमर परिवार ने उदारता का परिचय दिया है और वे दूसरों के लिए भी एक प्रेरणादायक अवसर प्रदान करने वाले बन गए। इस अवसर पर व्यापार मंडल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप कुमार ने उन्हें स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया तथा उनके साथ आए अन्य पार्टी कार्यकर्ताओं को भी सम्मान प्रदान किया।
इस कार्यक्रम में अकबरपुर मंडल अध्यक्ष आशीष दीक्षित ,व्यापार मंडल अध्यक्ष ऋषि पुरवार, उपाध्यक्ष अर्पित मिश्रा ,भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंशु तिवारी ,जिला उपाध्यक्ष व्यापार मंडल मणि गुप्ता, मनोनीत सदस्य रितेश गुप्ता ,बबलू भारती ,कृष्ण कुमार मिश्रा और सरदार प्रमोद सिंह के अतिरिक्त महेश ओमर सदर बाजार से सर्राफा कमेटी अध्यक्ष राहुल ओमर अमन गुप्ता ,ऋषि गुप्ता ,रोहित कौशल ,विकास गुप्ता आदि उपस्थित रहे।
ये भी पढ़े- उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ से अलंकृत, एसपी ने वर्दी पर लगाया पदक



