उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात : जनगणना के लिए शिक्षकों का प्रशिक्षण शुरू: तीन दिवसीय कार्यक्रम में डोर-टू-डोर सर्वे और मोबाइल ऐप के संचालन की दी गई जानकारी

संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी जिससे आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी होंगे।

राजेश कटियार,कानपुर देहात। जनगणना 2027 के प्रथम चरण मकान सूचीकरण एवं मकानों की गणना को लेकर चार्ज स्तरीय पर्यवेक्षकों और प्रगणकों के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम चरणबद्ध तरीके से चल रहा है। यह तीन दिवसीय प्रशिक्षण प्रभात इंजीनियरिंग कॉलेज में आयोजित किया जा रहा है।

प्रशिक्षण के प्रथम चरण 23 अप्रैल से 25 अप्रैल में 250 शिक्षकों ने प्रशिक्षण प्राप्त किया जबकि द्वितीय चरण 27 अप्रैल से 29 अप्रैल में भी 250 शिक्षकों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में शिक्षकों को घर-घर जाकर जानकारी एकत्र करने की प्रक्रिया, पूछे जाने वाले प्रश्न और उन्हें निर्धारित प्रपत्रों में सही ढंग से दर्ज करने के तरीके सिखाए जा रहे हैं।

इसके अतिरिक्त, मोबाइल एप्लिकेशन के माध्यम से एकत्रित आंकड़ों को अपलोड करने की प्रक्रिया की भी विस्तृत जानकारी दी जा रही है। सरवनखेड़ा खंड शिक्षा अधिकारी अजीत प्रताप सिंह ने बताया कि जनगणना कार्य में लगाए गए शिक्षकों को तकनीकी एवं व्यवहारिक जानकारी दी जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि प्रथम चरण में मकान सूचीकरण, नक्शा तैयार करने और भवन संबंधी जानकारी दर्ज की जाएगी जबकि दूसरे चरण में प्रत्येक घर जाकर परिवार के सदस्यों का विवरण संकलित किया जाएगा। संबंधित अधिकारियों ने बताया कि इस बार जनगणना डिजिटल माध्यम से होगी जिससे आंकड़े अधिक सटीक और पारदर्शी होंगे।

 

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को मोबाइल एप के जरिए डेटा संग्रह की पूरी प्रक्रिया समझाई जा रही है। उन्हें सर्वेक्षण करना, जानकारी दर्ज करना, सत्यापन करना और तुरंत डेटा भेजना सिखाया जा रहा है। अधिकारियों ने सभी कर्मियों को जिम्मेदारी और सावधानी से कार्य करने के निर्देश दिए हैं। प्रशिक्षण में संजय शुक्ला पीयूष मिश्रा नवजोत यादव ऋषभ बाजपेई हाकिम सिंह नम्रता द्विवेदी महेंद्र कटियार धर्मेंद्र सचान निरुपम तिवारी अरुण कटियार अनुरिता रावत अलका आशा पाल पिंकी कुशवाहा कंचन अनिल सचान दिनेश सिंह आदि शिक्षक उपस्थित रहे।


ये भी पढ़े-  उपनिरीक्षक अवधेश कुमार सिंह ‘उत्कृष्ट सेवा सम्मान चिन्ह’ से अलंकृत, एसपी ने वर्दी पर लगाया पदक


 

Related Articles

AD
Back to top button