कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली के बहेरी गांव से महिला लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

9 अप्रैल से गायब है 48 वर्षीय अंजुम, खोजबीन में नाकाम रहने पर निजाम अहमद ने पुलिस से मांगी मदद

कानपुर देहात के भोगनीपुर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत बहेरी गांव में एक महिला के संदिग्ध परिस्थितियों में लापता होने का मामला प्रकाश में आया है। महिला के पति ने काफी खोजबीन करने के बाद अंततः सोमवार को कोतवाली पहुंचकर पुलिस को प्रार्थना पत्र दिया। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए गुमशुदगी दर्ज कर ली है और महिला की तलाश शुरू कर दी है।

बिना बताए घर से निकली थी अंजुम

बहेरी गांव के निवासी निजाम अहमद ने पुलिस को बताया कि उनकी 48 वर्षीय पत्नी अंजुम बीते 9 अप्रैल को घर से बिना बताए कहीं चली गई थीं। जब वह काफी देर तक वापस नहीं लौटीं, तो परिजनों ने उनकी तलाश शुरू की। रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ भी संपर्क किया गया, लेकिन उनका कहीं कोई सुराग नहीं लग सका। लगभग 11 दिन तक अपने स्तर पर प्रयास करने के बाद परिजनों ने पुलिस की शरण ली।

पुलिस ने तेज की तलाश

भोगनीपुर कोतवाल सतीश कुमार सिंह ने जानकारी दी कि पति की तहरीर के आधार पर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीमें लापता महिला के संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं और आसपास के थानों को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही महिला का पता लगा लिया जाएगा।

ये भी पढ़े- कानपुर देहात न्यायालय में 24 और 25 अप्रैल को रहेगा अवकाश, स्पोर्ट्स मीट के चलते जनपद न्यायाधीश ने जारी किया आदेश

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button