कानपुरउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर: सचेण्डी में मासूम से दरिंदगी करने वाला आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने 24 घंटे के भीतर दबोचा

किसान नगर पुल के नीचे 7 वर्षीय बालिका से की थी हैवानियत, पाण्डुयपुर नगर पुल के पास से धरा गया दीपक

कानपुर नगर के सचेण्डी थाना क्षेत्र में एक 7 वर्षीय मासूम बच्ची के साथ हुई शर्मनाक घटना के आरोपी को पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए अभियुक्त ने शनिवार को मासूम के साथ रेप जैसी घृणित वारदात को अंजाम दिया था, जिसके बाद से ही पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही थी। पुलिस की कई टीमों ने घेराबंदी कर आरोपी को पाण्डुयपुर नगर पुल के पास से धर दबोचा।

किसान नगर पुल के नीचे दी थी वारदात को अंजाम

घटना 18 अप्रैल 2026 की है। सचेण्डी के धरमंगदपुर निवासी रामकुमार के 22 वर्षीय पुत्र दीपक ने किसान नगर पुल के नीचे एक 7 वर्षीय नाबालिग लड़की के साथ बलात्कार किया था। इस घटना के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना सचेण्डी में बीएनएस की सुसंगत धाराओं और पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।

पाण्डुयपुर नगर पुल के पास से हुई गिरफ्तारी

घटना के बाद से फरार चल रहे दीपक की गिरफ्तारी के लिए सचेण्डी पुलिस की कई टीमें गठित की गई थीं। रविवार, 19 अप्रैल 2026 को सटीक सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने पाण्डुयपुर नगर पुल के पास से अभियुक्त दीपक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा, महिला उपनिरीक्षक दिव्या चौहान, कांस्टेबल अमित कुमार और आदेश कुमार शामिल रहे। पुलिस अब आरोपी के विरुद्ध अग्रिम कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

ये भी पढ़े-  कानपुर एडिबल्स फैक्ट्री में गूंजा सुरक्षा का मंत्र: मॉक ड्रिल के जरिए आग से बचाव का सिखाया हुनर

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button