कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात: रसूलाबाद में जानलेवा हमले के तीन आरोपी गिरफ्तार, खेत में पानी लगाते समय किया था कुल्हाड़ी से वार

पुलिस ने विषधन तिराहे से दबोचे हमलावर, दलित किसान पर हमले के बाद से चल रहे थे फरार

कानपुर देहात की रसूलाबाद थाना पुलिस ने हत्या के प्रयास और एससी/एसटी एक्ट के मामले में बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दिसंबर माह में एक किसान पर कुल्हाड़ी से जानलेवा हमला करने वाले तीन नामजद अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। पकड़े गए आरोपी घटना के बाद से ही अपनी गिरफ्तारी से बचने के लिए छिप रहे थे, जिन्हें घेराबंदी कर धर दबोचा गया।

खेत में पानी लगाते समय हुआ था खूनी संघर्ष

घटनाक्रम के अनुसार, 14 दिसंबर 2025 की रात करीब 10 बजे नौहा नौगांव निवासी रामशंकर अपने खेत में पानी लगा रहे थे। इसी दौरान गांव के ही विकास यादव, शीबू यादव और कमलेश यादव ने दो अन्य अज्ञात साथियों के साथ मिलकर उन पर हमला बोल दिया। गाली-गलौज करते हुए आरोपियों ने रामशंकर पर कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उनके सिर और हाथ में गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश हो गए थे। मामले में पीड़ित की पत्नी शकुंतला देवी ने थाने में मुकदमा दर्ज कराया था।

बढ़ती धाराओं के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई

शुरुआत में मारपीट की धाराओं में दर्ज हुए इस मामले में विवेचना के दौरान साक्ष्यों के आधार पर हत्या के प्रयास (धारा 109 बीएनएस) और एससी/एसटी एक्ट जैसी गंभीर धाराएं बढ़ाई गईं। सोमवार, 20 अप्रैल 2026 को रसूलाबाद पुलिस ने मुखबिर की सटीक सूचना पर विषधन तिराहे के पास से तीनों मुख्य अभियुक्तों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए अभियुक्तों में विकास यादव, शीबू यादव और कमलेश यादव शामिल हैं।

फरार दो अन्य की तलाश जारी

रसूलाबाद थाना पुलिस की टीम, जिसमें चौकी प्रभारी तिश्ती बृजेश कुमार, सिपाही सरवरे आलम, सूर्यसेन और अजय पाल सिंह शामिल रहे, अब फरार दो अज्ञात अभियुक्तों की तलाश में दबिश दे रही है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार किए गए आरोपियों को कानूनी प्रक्रिया पूरी कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है और अन्य दोषियों को भी जल्द सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

 

ये भी पढ़े-  कानपुर देहात: भोगनीपुर कोतवाली के बहेरी गांव से महिला लापता, पति ने दर्ज कराई गुमशुदगी

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button