उत्तरप्रदेशकानपुर देहातफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अज्ञात वाहन ने मारुति वैन में मारी टक्कर,एक की मौत,एक गंभीर

कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मारुति वैन में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया

पुखरायां।कानपुर देहात के सिकंदरा थाना क्षेत्र में बुधवार शाम अज्ञात वाहन की टक्कर से मारुति वैन में सवार एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई वहीं चालक गंभीर रूप से घायल हो गया।सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा है वहीं मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।हादसे से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।पुलिस अज्ञात वाहन व उसके चालक की तलाश में जुट गई है।मृतक की पहचान सिकंदरा थाना क्षेत्र के रसधान निवासी सलमान पुत्र जलील अहमद उर्फ लल्लू के रूप में हुई है तथा घायल चालक की पहचान आलोक मिश्रा पुत्र धीरज मिश्रा निवासी रसधान के रूप में हुई है।हादसा शाम करीब सात बजे हुआ।मारुति वैन में सवार दोनों विपरीत दिशा में मुँगीसापुर की तरफ से रसधान की ओर जा रहे थे तभी वृंदावन मैरिज लॉन के पास एक अज्ञात वाहन ने वैन में टक्कर मार दी।हादसे के बाद वाहन चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया।हादसे में सलमान की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई जबकि चालक आलोक मिश्रा गंभीर रूप से घायल हो गए।घटना की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और मृतक के शव को कब्जे में लेकर घायल चालक को उपचार के लिए सिकंदरा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।जहां से उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।हादसे की सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों का रो रो कर बुरा हाल था।थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।अज्ञात वाहन व फरार चालक की तलाश की जा रही है।तहरीर मिलने पर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।

anas quraishi
Author: anas quraishi

Sabse pahle

Related Articles

AD
Back to top button