कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में अपराधियों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, घर में घुसकर मारपीट करने वाले 3 दोषियों को जेल

ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत कोर्ट में हुई प्रभावी पैरवी, न्यायालय ने सुनाई 1 वर्ष के कारावास और अर्थदंड की सजा

कानपुर देहात: जिले में अपराधियों पर नकेल कसने और पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन अभियान को एक और बड़ी सफलता मिली है। थाना मंगलपुर क्षेत्र के अंतर्गत वर्ष 2011 के एक मामले में न्यायालय ने त्वरित सुनवाई करते हुए तीन दोषियों को कारावास की सजा सुनाई है

थाना मंगलपुर के ग्राम अकाऊ निवासी सज्जनसिंह, रामजी और छोटू के खिलाफ 1 फरवरी 2011 को वादी के घर में घुसकर मारपीट करने और जान से मारने की धमकी देने का मुकदमा दर्ज किया गया था। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए 26 फरवरी 2011 को ही न्यायालय में आरोप पत्र दाखिल कर दिया था। उच्चाधिकारियों के निर्देश पर मंगलपुर पुलिस, कोर्ट पैरोकार और अभियोजन विभाग ने कोर्ट में प्रभावी पैरवी की और गवाहों के बयान दर्ज कराए।

साक्ष्यों के दबाव और मजबूत पैरवी के चलते अभियुक्तों ने न्यायालय के समक्ष अपना जुर्म स्वीकार कर लिया। इस पर माननीय न्यायालय एसीजेएम प्रथम, कानपुर देहात ने तीनों अभियुक्तों को दोष सिद्ध पाते हुए 1-1 वर्ष के कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही तीनों पर 10-10 हजार रुपये का अर्थदंड भी लगाया गया है, जिसे अदा न करने पर 15-15 दिन का अतिरिक्त साधारण कारावास भुगतना होगा


ये भी पढे-  कानपुर देहात: रनिया को मिली दो नई सीसी सड़कों की सौगात, चेयरमैन ने शिलान्यास कर विकास कार्यों की रफ्तार बढ़ाई


Related Articles

AD
Back to top button