कानपुर देहातउत्तरप्रदेशफ्रेश न्यूज

कानपुर देहात में एस सी,एस टी मामले में फरार आरोपी को पुलिस ने दबोचा,भेजा जेल

भडपुरा मोड़ के पास से फरार आरोपी शिवम कटियार गिरफ्तार।

कानपुर देहात में पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में अपराध नियंत्रण की दिशा में घटनाओं की रोकथाम तथा वांछित की गिरफ्तारी हेतु थाना डेरापुर पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है।पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर एससी एस टी समेत अन्य मामलों में फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

पुलिस अन्य कार्यवाही में जुट गई है।आरोपी की पहचान भडपुरा गांव निवासी शिवम् कुमार कटियार के रूप में हुई है।थाना प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने बताया कि आरोपी शिवम् कुमार के खिलाफ थाना डेरापुर में एस सी,एस टी समेत अन्य धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया था।मामले में आरोपी फरार चल रहा था।

पुलिस टीम आरोपी की तलाश में जुटी हुई थी।गुरुवार करीब 10.43 बजे पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर छापामारी कर आरोपी को थाना क्षेत्र के डुबकी पुल के पास सर्विस रोड भडपुरा मोड से गिरफ्तार कर लिया।आरोपी को विधिक कार्यवाही के पश्चात न्यायालय भेज दिया गया है।

ये भी पढ़े-  मिशन शक्ति 5.0: जिला अस्पताल के वन स्टॉप सेंटर पहुंचीं एसपी, महिलाओं की सुरक्षा और सुविधाओं का लिया जायजा

aman yatra
Author: aman yatra

Related Articles

AD
Back to top button